{"_id":"6339d783f86f433e3662d452","slug":"akbarpur-and-tanda-improved-the-situation-in-cleanliness-ambedkar-nagar-news-lko6511815155","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता में अकबरपुर व टांडा ने सुधारी स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता में अकबरपुर व टांडा ने सुधारी स्थिति
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्वच्छता को लेकर हुए सर्वे में अकबरपुर व टांडा नगर पालिका परिषद ने सुधार किया है। गत वर्ष के मुकाबले इन दोनों नगर पालिकाओं की रैंकिंग सुधरी है। दोनों नगर निकाय के अधिकारियों व अध्यक्ष ने कहा है कि आने वाले समय में जनता के सहयोग से स्थिति को और बेहतर किया जाएगा।
देेशभर में स्वच्छता मुहिम को लेकर हुए सर्वे के नतीजे जिले के लिए उपलब्धि भरे रहे। दो प्रमुख नगरपालिकाओं ने गत वर्ष की तुलना में अपनी स्थिति सुधारी है। दरअसल बीते एक वर्ष में अकबरपुर व टांडा नगर परिषद में सफाई, मार्ग निर्माण व सौंदर्यीकरण आदि को लेकर कई काम हुए हैं। इसी का नतीजा है कि प्रदेश की रैंकिंग में जिला मुख्यालय की अकबरपुर नगर पालिका परिषद को अब 38वां स्थान मिला है। गत वर्ष यह नगर पालिका 42वें स्थान पर थी। अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्त ने कहा कि नगर में एक वर्ष के भीतर सफाई को लेकर छेड़ी गई मुहिम का असर सामने है। जन सहयोग से हम अगले वर्ष और बेहतर नतीजे देंगे।
टांडा नगर पालिका परिषद ने इस बार 28वीं रैंक हासिल की है जबकि गत वर्ष यह प्रदेश में 31वें स्थान पर थी। नगर परिषद के अधिकारियों ने इसे जन सहयोग का परिणाम बताया है। उधर जलालपुर नगर पालिका परिषद को 144वां, इल्तिफातगंज नगर पंचायत को 79वां जबकि अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत को 73वां स्थान मिला है।