Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ajay became president and Sukhlal became general minister

अजय अध्यक्ष व सुखलाल बने महामंत्री

Sat, 13 Aug 2022 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ajay became president and Sukhlal became general minister
टांडा (अंबेडकरनगर)। अधिवक्ता संघ टांडा के चुनाव में अधिवक्ता अजय प्रताप श्रीवास्तव ने छह मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं महामंत्री पद पर सुखलाल कनौजिया केवल एक मत से विजयी घोषित हुए। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेन्द्र पाण्डेय व उनकी टीम के सदस्य राम लगन गौड़, रामदेव, रामलला राव की देखरेख में गुरुवार को अधिवक्ता संघ का चुनाव तहसील परिसर के अधिवक्ता भवन में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए साहित्यकार व अधिवक्ता अजय प्रताप श्रीवास्तव को कुल 45 मत मिले, जबकि इनके प्रतिद्वंदी इंद्रेश वर्मा को 39 अधिवक्ताओं का ही मत प्राप्त हुआ, सत्य प्रकाश मौर्य को 25 मत मिले। अजय प्रताप श्रीवास्तव अध्यक्ष पद पर छह मतों के अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रहे। महामंत्री पद पर सुखलाल कन्नौजिया को सर्वाधिक 51 मत प्राप्त हुए, इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश कुमार सिंह को 50 मत व अर्जुन कुमार को केवल 8 मत मिले।
विज्ञापन

एक मतों के अंतर से सुखलाल महामंत्री बनने में सफल रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर विद्याराम चौहान 29 के अंतर से जीत दर्ज की। विद्याराम को 66 मत मिले, जबकि दूसरे प्रत्याशी दिलीप मांझी को महज 37 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि अधिवक्ता संघ चुनाव में कनिष्ठ उपाध्यक्ष मेराज अहमद, पुस्तकालय अध्यक्ष सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष महेन्द्र कुमार मिश्र, सदस्य कार्यकारिणी के लिए परशुराम यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सघ के निवर्तमान अध्यक्ष जवाहिर लाल यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। अधिवक्ताओं ने नव निर्वाचित अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed