Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Agniveer soldier injured after being hit by a vehicle

Ambedkar Nagar News: वाहन की टक्कर से अग्निवीर जवान घायल

Fri, 20 Nov 2026 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Agniveer soldier injured after being hit by a vehicle
जलालपुर। कोतवाली क्षेत्र के नगपुर-कंजा के पास शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अग्निवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जैतपुर थाना क्षेत्र के बसहा निवासी बृजेश यादव 24 के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, बृजेश यादव मालीपुर में रिश्तेदारी से लौटे थे शाम करीब 5:30 बजे नगपुर कंजा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी नगपुर ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बृजेश के चाचा विकास यादव ने बताया कि भतीजे का वर्ष 2022 में अग्निवीर के तहत सेना में चयन हुआ था। वर्तमान में उसकी ड्यूटी जम्मू में थी।
विज्ञापन

वह 12 नवंबर को छुट्टी लेकर घर आया था। जल्द ही उसकी ड्यूटी असम में लगने वाली थी। हादसे के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि अभी कोई शिकायत पत्र नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed