{"_id":"6824d19658d995dbdd0f8294","slug":"after-uproar-case-filed-in-the-matter-of-child-involved-in-accident-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-134654-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: हंगामे के बाद हादसे में बच्चे के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: हंगामे के बाद हादसे में बच्चे के मामले में केस दर्ज
Wed, 14 May 2025 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 14 May 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
बच्चे की मौत के बाद हंगामा करते परिजन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। घर के बाहर खेल रहे मासूम को तेज रफ्तार ट्रैक्टर के रौंदने के मामले में बुधवार को पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
जलालपुर के मधवापुर निवासी अविनाश निषाद के मुताबिक मंगलवार देर शाम बेटा अक्षांश (7) वर्ष घर के पास खेल रहा था, तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसे कुचल दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई। इसके बाद नाराज परिजनों ने देर शाम शव को घर के बाहर माधवपुर-मथुरारसूलपुर मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सीओ अनूप सिंह के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद भी कोई मानने को तैयार नहीं हो रहे थे।
परिजन ट्रैक्टर चालक और मालिक पर हत्या का केस दर्ज करने पर अड़े थे। पांच घंटे तक मान मनौव्वल का दौर जारी रहा। रात एक बजे परिजनों को केस दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दिलाने के बाद लोगों को आक्रोश शांति हुआ। मां इन्द्रावती देवी ने बताया कि अक्षांश उनका बड़ा बेटा था। छोटा बेटा साहब पांच वर्ष और बेटी रोशनी छह वर्ष की है। पति बाहर मजदूरी का काम करते हैं। इस घटना से पूरा परिवार आहत है। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।