{"_id":"3b09a2a5122937f50afd0466f5a444a2","slug":"after-stopping-the-triumphant-march-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोक के बाद भी निकले विजयी जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोक के बाद भी निकले विजयी जुलूस
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने एक दिन पूर्व शनिवार को ही दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा था कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किसी भी हालत में विजयी जुलूस न निकालने दिया जाए।
विज्ञापन
इसके बाद भी रविवार को लगभग पूरे दिन जिला मुख्यालय सहित अन्य विकास खंडों में तमाम विजयी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ विजयी जुलूस निकालते हुए दिखे। नारों व अबीर गुलाल के बीच वाहनों के काफिले के साथ जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी जब गांव पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद समर्थकों ने जमकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
किसी ने फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया, तो किसी ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इतना ही नहीं, जीत हासिल करने के बाद प्रत्याशियों ने मतगणनास्थल से बाहर निकलकर समर्थकों के बीच मिष्ठान का भी वितरण किया।
विज्ञापन