फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   adulteration case on Three shopkeepers

मिलावटखोरी में तीन दुकानदारों पर केस

Thu, 01 Oct 2015 09:52 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन

इसके अलावा पूर्व में छापेमारी में लिए गए तीन नमूने जांच के बाद अधोमानक पाए जाने पर संबंधित तीन दुकानदारों के खिलाफ वाद दायर किया गया। उधर खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को शहजादपुर स्थित दुकान पर छापा मारकर पाउडर दूध का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मुख्य खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि तीन अगस्त 2015 को जलालपुर नगर एक स्कूल के निकट से दूधिए रामसिजोर यादव, आठ अगस्त को न्यौरी बाजार के निकट से दूधिए मंगरू यादव, 27 जुलाई को संघतिया नाका शहजादपुर के निकट से कमल कुमार, अब्दुल्लापुर मोहल्ला से दूधिए मनीष गुप्ता, फतेहपुर पकड़ी से दूधिए दयाराम और 28 जुलाई को बसखारी बाजार के निकट से दूधिए रामस्वरूप के दूध का नमूना लेकर जांच के लिए गोरखपुर संग्राहलय भेजा गया था।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में सभी नमूने मिलावटी पाए गए। 15 जुलाई 2015 को कश्मीरिया चौराहा के निकट स्थित रामविलास की मिठाई की दुकान से पेड़े का नमूना, 11 जुलाई 2015 को अन्नावां बाजार स्थित अंकुर गुप्ता की दुकान से बर्फी का नमूना जांच में अधोमानक पाया गया। बताया कि सभी संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाण्डेय ने बताया कि 26 फरवरी 2015 को लिया गया शहजादपुर स्थित शिवबाला ट्रेडर्स से पान सामग्री का नमूना जांच में मिलावटी पाया गया। रामपुर सकरवारी बाजार स्थित रामसूरत की दुकान से लिया गया बनारसी ब्रांड की नमकीन का नमूना जांच में अधोमानक पाया गया था।

इसी प्रकार अकबरपुर रेलवे स्टेशन स्थित गंगाराम की दुकान से दूध का नमूना लिया गया था, जो जांच में फेल पाया गया। इस पर पहले संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अब तीनों दुकानदारों के खिलाफ वाद दायर किया गया।


उधर खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को वसुका ट्रेडर्स शहजादपुर की दुकान पर छापा मारकर पाउडर दूध का नमूना लिया। उसे जांच के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed