{"_id":"6a1f0c7ab4c2f51eee0926a1","slug":"admonition-on-high-speed-proved-costly-elderly-man-pushed-death-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-157703-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तेज रफ्तार पर नसीहत पड़ी भारी, बुजुर्ग को धकेला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तेज रफ्तार पर नसीहत पड़ी भारी, बुजुर्ग को धकेला, मौत
विज्ञापन
आलापुर में बुजुर्ग की मौत के मामले में गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग
आलापुर/सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के बहिंगवा जोगीपुर गांव में जैनुल्लाह (62) को तेज रफ्तार बाइक चलाने पर टोका-टाकी करना महंगा पड़ गया। बाइक सवार युवकों ने बुजुर्ग को धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
गांव निवासी बैतुल्लाह के मुताबिक उनके पिता जैनुल्लाह (62) सोमवार रात गांव में मौजूद थे। तभी गांव का ही मेराज उर्फ छोटू अपने दोस्त कौसर के साथ तेज रफ्तार बाइक से उनके पास से गुजरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की तेज गति देखकर जैनुल्लाह ने युवकों को धीरे चलाने की नसीहत दी। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मेराज उर्फ छोटू अपनी बाइक खड़ी करके जैनुल्लाह को पीटने लगा और उनको जमीन पर धकेल दिया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और वे मौके पर ही बेहोश हो गए। इसके बाद छोटू व कौसर बाइक वहीं खड़ी करके मौके से भाग निकले।
घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। आननफानन परिजनों ने जैनुल्लाह को दरवाजा बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें अतरौलिया के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची आलापुर पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। मृतक के पुत्र बैतुल्लाह की तहरीर पर पुलिस ने मेराज उर्फ छोटू और कौसर के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पति की मौत के बाद पत्नी कदीरुद्दीन निशा का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ आलापुर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
नशे में दिया घटना को अंजाम
ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी युवक घटना के समय नशे की हालत में थे। नशे में न सिर्फ बाइक तेज चलाई बल्कि मना करने पर बुजुर्ग से हाथापाई भी की। आरोपी मेराज ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने बहुत धीरे से धक्का दिया था। उसे यह अंदाजा नहीं था कि इससे जैनुल्लाह की जान चली जाएगी।