{"_id":"572a32d24f1c1b12215cd151","slug":"administration-coordinating-program-the-government-of-your-door","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की तैयारी में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की तैयारी में जुटा प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 04 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
डीएम विवेक की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक हुई। जिसमें 10 मई को लोहिया भवन परिसर में होने वाले कार्यक्रम ‘सरकार आपके द्वार’ को सफल बनाने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। कहा कि जिन विभागों के विकास कार्यों की गति धीमी है, उसमें तेजी लाई जाए। योजनाओं को पूर्ण होने के लिए जो समय दिया गया है, उसे निर्धारित समय पर ही पूर्ण कराया जाए।
विज्ञापन
साथ ही उसमें मानक का भी पूरा ख्याल रखा जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने 10 मई को लोहिया भवन परिसर में होने वाले सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
तय किया गया कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की विस्तार से लोगों को जानकारी दी जाए और लोगों का दुख-दर्द सुना जाए। विभागों को निर्देशित किया गया कि वे अपने- अपने विभाग की उपलब्धियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
वहां इन उपलब्धियों की वीडियोग्राफी आदि भी कराई जाएगी। इस दौरान एडीएम रामसूरत पांडेय, सीएमओ डॉ. गंगाराम चंद्रा, जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान आदि मौजूद रहे।