फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Actual payable 570 , handed the bill of Rs 1658

वास्तविक देय 570, थमा दिया 1658 रुपए का बिल

Thu, 17 Sep 2015 11:30 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग में बिल की वसूली के नाम पर लगाई गए निजी आरएन कंपनी की मनमानी का शिकार हुए अकबरपुर मीरानपुर मोहल्ले के ज्ञानप्रकाश ने बताया कि गत दिनों उनके घर बिजली विभाग के दो कर्मचारी बिल रीडिंग के लिए पहुंचे। मशीन से मीटर चेक किया, और बताया कि उनका एक माह का बिल 1658 रुपए 58 पैसे आया है।
विज्ञापन


यूनिट पूछे जाने पर बताया कि 43 यूनिट बिजली खर्च की गई है। ऐसे में जब उसने इतने कम यूनिट पर इतना अधिक बिल आने का प्रश्न किया तो बताया गया कि इसके लिए अब कार्यालय संपर्क करना पड़ेगा, वहां से ही बिल में आयी गड़बड़ी को देखकर दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन


यह भी बताया गया कि यदि वे आज ही इसे दुरुस्त नहीं कराते हैं, तो उन्हें पूरे बिल का भुगतान करना पड़ेगा। कर्मचारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वह कार्यालय पहुंचे। यहां मौजूद कर्मचारियों ने कुछ कागजात इधर उधर किए और बताया कि उनका वास्तविक बिल 570 रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी त्रुटिवश यह गड़बड़ी बिल में आयी है। इसके अलावा अकबरपुर नगर के ही बृजेश कुमार, दोस्तपुर रोड निवासिनी वंदना चतुर्वेदी व शहजादपुर के राजकुमार श्रीवास्तव भी कर्मचारियों की इस मनमानी का शिकार हो चुके हैं।

बताते है कि कर्मचारी घर पहुंचकर उपभोक्ताओं के मीटर की रीडिंग चेक करते हैं और फौरन बिल की रकम बता देते हैं। कई उपभोक्ताओं की माने तो यह कर्मचारी उपभोक्ता द्वारा खर्च की गई बिजली के सापेक्ष 500 से एक हजार रुपए तक अधिक का बिल होना बताते हैं, और इसकी रसीद भी काटकर थमा देते हैं।


उपभोक्ताओं द्वारा यदि आपत्ति दर्ज कराई गई तो इसे दुरुस्त कराने के लिए कार्यालय बुुलाया जाता है। यह भी बताया जाता है कि यदि बिल कटने के ही दिन यदि इसे दुरुस्त  न कराया गया तो ऑनलाइन फीडिंग होने के बाद कोई सुधार नहीं हो सकेगा, और जो उपभोक्ता आपत्ति नहीं जाहिर करते उन्हें मनमाने ढंग से काटी गई रसीद के अनुसार ही बिल का भुगतान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed