{"_id":"676d928b0b2296a1150516ae","slug":"action-will-be-taken-against-centre-incharge-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-126815-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: धान खराब हुआ तो केंद्र प्रभारियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: धान खराब हुआ तो केंद्र प्रभारियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। क्रय केंद्रों के गोदाम से धान की ढुलाई में मनमानी बरतने पर अब केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई होगी। केंद्र प्रभारियों को चेतावनी देते हुए खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने क्रय केंद्रों के गोदाम में डंप धान की उठान समय से कराने के निर्देश केंद्र प्रभारियों को दिए हैं।
जिले में धान खरीद के लिए छह एजेंसियों के 90 क्रय केंद्र स्थापित हैं। इन क्रय केंद्रों ने अब तक किसानों से छह लाख 39 हजार 64 क्विंटल धान की खरीद की है। इसमें से चार लाख 17 हजार 459 क्विंटल धान को मिल पर पहुंचाया जा चुका है। हालांकि अभी भी दो लाख 21 हजार 60 क्विंटल धान की ढुलाई नहीं हो सकी है। इसका मुख्य कारण केंद्रों की लापरवाही बताई जा रही है। इस बीच मौसम के बदलते रुख से समस्या और बढ़ गई है। यदि तेज बारिश होती है तो कई केंद्रों पर पड़ा धान भीग सकता है।
इसे देखते हुए अब खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया है कि यदि धान के उठान में कई लापरवाही सामने आई तो केंद्र प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। ऐसे में सभी अपने अपने क्रय केंद्रों से धान उठान में तेजी लाएं।
विज्ञापन
किसानों की बढ़ी चिंता
बदलते मौसम को देखते हुए क्रय केंद्रों पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसानों की चिंता बढ़ गई है। ट्रॉलियों पर लदी धान की बोरियों को पाॅलीथिन व त्रिपाल से ढक दिया है। नवीन मंडी स्थित क्रय केंद्र परिसर में मिले किसान राजितराम व हरिकेश ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से 28 दिसंबर को बारिश होने की संभावना जताई गई है। अगर तौल का कार्य तेजी से नहीं हुआ तो दो दर्जन से अधिक किसानों का धान भीग जाएगा। हालांकि किसानों ने अपनी उपज को त्रिपाल आदि से ढक रखा है, फिर भी बारिश से नुकसान का अंदेशा बना हुआ है।
प्रभारियों को दिए गए निर्देश
धान की तौल में तेजी लाने और खरीद जा चुके धान की ढुलाई कराने के लिए सभी एजेंसी प्रभारी को पत्र लिखा गया है। बदलते मौसम में अगर प्रभारी की लापरवाही से धान खराब हुआ तो उनपर कार्रवाई की जाएगी। - संतोष कुमार द्विवेदी ,खाद्य एवं विपणन अधिकारी