फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Action for breach of peace against former Nagar Panchayat President representative

Ambedkar Nagar News: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पर शांतिभंग की कार्रवाई

Sat, 08 Feb 2025 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 08 Feb 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Action for breach of peace against former Nagar Panchayat President representative
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। सभासद प्रतिनिधि पर हमले के मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष के पूर्व प्रतिनिधि को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान किया।
विज्ञापन

जहांगीरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 16 के सभासद प्रतिनिधि हबीबुर्रहमान पर पिछले दिनों हमला हुआ था। पीड़ित ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पूर्व प्रतिनिधि सुनील कुमार मौर्य पर आरोप लगाया था। आरोप था कि अध्यक्ष प्रतिनिधि रहते हुए सुनील कुमार ने नगर पंचायत में तीन लोगों की नौकरी लगवाने के नाम पर हबीबुर्रहमान रहमान से 2.40 लाख रुपये लिए थे। बाद में अध्यक्ष सुनीता देवी सुनील कुमार को प्रतिनिधि से हटा दिया था।
विज्ञापन

नौकरी न लगने पर सभासद प्रतिनिधि रुपये वापस करने के लिए सुनील ने नरियांव बावली चौक के निकट स्थित अपने कार्यालय बुलाया था। वहां सुनील व सहयोगी महेंद्र यादव ने हबीबुर्रहमान के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। गिरफ्तारी की मांग को लेकर सभासदों ने मोर्चा खोला तो महेंद्र यादव को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई। फिर सुनील के सहयोगी शनि सिंह पर कार्रवाई की गई। शनिवार को पुलिस ने सुनील को भी गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष अजय प्रताप यादव के मुताबिक गिरफ्तार सुनील का शांतिभंग में चालान कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed