{"_id":"6afddcbf29dbe58bfe015fb2","slug":"accused-sentenced-to-four-months-imprisonment-in-a-cheque-bounce-case-of-rs-20-lakh-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-169452-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 20 लाख के चेक बाउंस मामले में आरोपी को चार माह की जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 20 लाख के चेक बाउंस मामले में आरोपी को चार माह की जेल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। 20 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में अदालत ने बुधवार को आरोपी धर्मेंद्र कुमार वर्मा को दोषी करार देते हुए चार माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही परिवादी को 22 लाख 50 हजार रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया है।
अकबरपुर थाने से संबंधित परिवाद की सुनवाई अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट राजन राठी की अदालत में हुई। कोर्ट ने न्यायालय में फैसला सुनाया।
आदेश के अनुसार, पत्रावली वर्ष 2025 से लंबित थी। अभियुक्त को विधिक नोटिस मिलने के बावजूद चेक में अंकित धनराशि का भुगतान नहीं किया गया। इससे परिवादी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए कोर्ट ने आरोप को परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा के तहत दोषी ठहराया।
विज्ञापन
कोर्ट ने अभियुक्त को परिवादी को 22.50 लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने का भी आदेश दिया है। साथ ही स्पष्ट किया कि इस मामले में आरोपी ने पहले जिला कारागार में जितनी अवधि बिताई है, उसे सजा की अवधि में समायोजित किया जाएगा।