फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accused granted anticipatory bail in 8.5 lakh fraud case

Ambedkar Nagar News: 8.5 लाख की ठगी मामले में आरोपी को अग्रिम जमानत

Fri, 01 May 2026 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Accused granted anticipatory bail in 8.5 lakh fraud case
अंबेडकरनगर। शराब की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 8.5 लाख रुपये की ठगी के वर्ष 2021 के मामले में प्रभारी सत्र न्यायालय हरबंश नारायन की कोर्ट ने आरोपी अश्विनी कुमार श्रीवास्तव को अग्रिम जमानत दे दी है।
विज्ञापन

जलालपुर के सोनगांव भाउकुआ निवासी आलोक कुमार मौर्य ने शिकायती पत्र में बताया था कि अक्तूबर 2021 में नगर पंचायत जहांगीरगंज चेयरमैन प्रतिनिधि सुनील कुमार मौर्य और अंकित पांडेय दुकान पर आए। उन्होंने अयोध्या जिले में एम्बिशनविन बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड के जरिये शराब की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन

इसके बाद कंपनी के निदेशक अश्विनी श्रीवास्तव से संपर्क कराया गया। उनके भाई आदित्य के बैंक खाते से कंपनी के खाते में तीन ट्रांजेक्शन के जरिये कुल पांच लाख रुपये भेजे गए। इसके अलावा सुनील कुमार मौर्य को एक लाख रुपये, एमएम बेवरेज फर्म में 50 हजार रुपये और उसी फर्म में आईसीआईसीआई बैंक खाते से दो लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। इस तरह कुल 8.5 लाख रुपये दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उन्होंने रकम वापस मांगी। टालमटोल के बाद पैसा लौटाने का आश्वासन दिया। दबाव बनाने पर एक मई 2023 को केवल 27 हजार रुपये ही लौटाए गए। एसपी के निर्देश पर 14 मार्च 2024 को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोप-पत्र न्यायालय में दाखिल किया। अग्रिम जमानत याचिका में आरोपी अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने खुद को निर्दोष बताया। कोर्ट ने पाया कि आरोपी को जांच के दौरान गिरफ्तार नहीं किया गया था। इसके अलावा सह-आरोपियों को पहले ही अग्रिम जमानत मिल चुकी है। आरोपी की भूमिका भी उनसे अलग नहीं पाई गई। इस आधार पर कोर्ट ने शर्तों के साथ आरोपी को 50 हजार रुपये के निजी बंधपत्र और दो जमानतदारों पर अग्रिम जमानत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed