फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   accident

अनियंत्रित जीप ने तीन को कुचला, एक ट्रॉमा रेफर

Sat, 26 Dec 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
accident
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत मरैला के निकट शुक्रवार को अनियंत्रित जीप ने तीन नागरिकों को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीरावस्था में तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस बीच घटना से नाराज ग्रामीणों ने गांव के निकट ही अकबरपुर मालीपुर मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। उधर अन्य मार्ग हादसों में चार घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत समैसा खामपुर गांव निवासी नगेंद्र (22) पुत्र रामपियारे शुक्रवार पूर्वाह्न साइकिल से जाफरगंज से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह मरैला के निकट पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रही अनियंत्रित जीप ने उसे टक्कर मार दिया। इसके बाद अनियंत्रित हुई जीप ने अलग अलग साइकिल पर सवार मरैला निवासी अंतिमा (17) पुत्री मनीराम व राजीव (28) पुत्र दयाराम निवासी ताराखुर्द को भी अपनी चपेट में ले लिया। तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्रारंभिक इलाज के बाद नागेंद्र को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इस बीच घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। घटना से नाराज ग्रामीणों ने गांव के निकट अकबरपुर मालीपुर मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने बाद वाहन को अभिरक्षा में लेकर थाने चली गई। अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत मुबारकपुर निवासी दिलीप (52) पुत्र नरेंद्र शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत शहजादपुर निवासी राहुल (25) पुत्र श्यामसुंदर शुक्रवार दोपहर बाइक से बस स्टेशन जाते समय फव्वारा तिराहा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। मालीपुर थाना अन्तर्गत अल्लीपुर निवासी सुशील (21) पुत्र हौसिला शुक्रवार शाम बाइक से मालीपुर से घर जाते समय गांव के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अलीगंज थाना अन्तर्गत इस्माइलपुर निवासी रवि (20) पुत्र तिलकराम शुक्रवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed