फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accident

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार वृद्ध को रौंदा, गई जान

Sat, 21 Nov 2020 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Accident
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत टेउंवा जलालपुर गांव के पास शनिवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार वृद्ध को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक अन्य वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, अन्य मार्ग हादसों में तीन व्यक्ति घायल हो गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, भीटी थाना अन्तर्गत रुदऊपुर गांव निवासी रामप्रसाद (65) व श्यामप्रसाद (64) पुत्र भगवानदीन निवासी मीरपुर शेखपुर एक ही बाइक से शनिवार सुबह अकबरपुर जा रहे थे। टेउंवा जलालपुर गांव के पास पहुंचे थे कि इसी बीच उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामप्रसाद को मृत घोषित कर दिया जबकि श्यामप्रसाद की हालत जिला अस्पताल में गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

पड़ोसी जिले अयोध्या के गोसाईगंज थाना अन्तर्गत गोसाईगंज निवासी शमशाद (32) पुत्र यासिर शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय कटेहरी बाजार के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत रामपट्टी गांव निवासी रामजनम (35) पुत्र रामनिहोर शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। महरुआ थाना अन्तर्गत महरुआ निवासी कालीप्रसाद (40) पुत्र जियाराम शुक्रवार देर शाम बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed