फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   accident

मार्ग हादसों में सात घायल, एक की हालत गंभीर

Sun, 15 Mar 2020 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
accident
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए मार्ग हादसों में सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दोस्तपुर निवासी शीतला प्रसाद (40) पुत्र जगतलाल रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय बेवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर सकरवारी बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसेनपुर निवासी विकास (26) पुत्र राममिलन रविवार सुबह बाइक से जा रहा था। जोतजैना गांव के निकट बाइक का अगला पहिया फट गया, जिससे वह विद्युत खंभे से टकरा गया। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा टांडा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छज्जापुर निवासी अनीता (38) पत्नी ललित रविवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।

हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत हंसवर निवासी रामविजय (35) पुत्र रामसकल, मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीपुर निवासी विनय (19) पुत्र मंशाराम, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घाघूपुर निवासी चोला (16) पुत्र विनोद व टांडा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टांडा निवासी हरीलाल (28) पुत्र रामजगत मार्ग हादसे में घायल हो गए।
सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed