फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accident

बस से भिड़ंत में उड़े पिकअप के परखच्चे, चालक की मौत

Thu, 25 Jul 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Accident
अंबेडकरनगर के हजपुरा बाजार में बस की टक्कर के बाद गड्डे में जाकर गिरी पिकअप - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
हजपुरा। जलालपुर से यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही निजी बस की सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कजपुरा पिड़ैली गांव के पास गुरुवार सुबह सामने से आ रही दूध डेयरी की पिकअप से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इसके नीचे दबकर पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य सवारियों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई बस भी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बस में सवार चार यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पिकअप चालक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह यात्रियों को जलालपुर से लेकर भारत बस सर्विस की बस लखनऊ के लिए रवाना हुई। बस सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कजपुरा पिड़ैला गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। वहीं, बस अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ पेड़ से जा टकराई। टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर में ही एसओ सम्मनपुर दिनेश कुमार यादव भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से पिकअप के नीचे दबे चालक नरेंद्र उर्फ नन्हें (25) पुत्र रामदयाल निवासी डड़वा उसरहवा कोतवाली अकबरपुर को जब तक बाहर निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके अलावा पिकअप पर सवार राहुल वर्मा (30) पुत्र संतराम निवासी लालापुर कोतवाली अकबरपुर व दिवाकर (22) पुत्र रामआधार निवासी गौसपुर कोतवाली अकबरपुर को गंभीर चोटें आईं।
दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर राहुल को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, टक्कर से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार चार यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी के बीच बस में सवार यात्री जान बचाने के लिए बस से कूद पड़े। कुछ लने का प्रयास किया। हालांकि, इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। घटना से दहशत में आए यात्रियों को सामानों की तनिक भी सुध नहीं थी। वह बस अपनी व सगे संबंधी की जान बचाने के ही प्रयास में थे। यह संयोग ही रहा कि पेड़ से टकराकर बस गड्ढे में पलटी नहीं वरना बड़ी घटना हो सकती थी। इस बीच घटना से काफी देर तक मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। बाद में बस में सवार यात्री जलालपुर से लखनऊ जा रही दूसरी बसों पर सवार होकर रवाना हो गए।

एसओ दिनेश कुमार यादव ने बताया कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त पिकअप को गड्ढे से बाहर निकालने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा। घटना के करीब एक घंटे बाद पिकअप व बस को दूसरे वाहन से थाने लाया गया। बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed