फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A worker died after a wall under construction collapsed

Ambedkar Nagar News: निर्माणाधीन दीवार गिरने से मजदूर की जान गई

Thu, 05 Feb 2026 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 05 Feb 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
A worker died after a wall under construction collapsed
सद्दरपुर। अकबरपुर के अहरिया में में निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से बुधवार को मजदूर तीजूराम (45) की मौत हो गई। तहिरापुर निवासी पुत्र जसवंत के मुताबिक तीजूराम मजदूरी करते थे। इन दिनों अकबरपुर टांडा मार्ग पर स्थित आरकेबीके मारुती एजेंसी के सामने गली में एक मकान निर्माण में मजदूरी कर रहे थे। बुधवार को दूसरी मंजिल की अधूरी दीवार का निर्माण किया जा रहा था। शाम 5.30 बजे काम समाप्त होने के बाद राजमिस्त्री नीचे उतर गए थे।
विज्ञापन


इसके बाद तीजूराम दीवार व नीचे गिरा मसाला साफ कर रहे थे। इसी बीच अचानक दीवार उन पर गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में उनको जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अचानक पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी शारदा देवी अचेत हो गई। चार संतानों में दो बेटियों रूपा व उजला विवाह हो चुका है। वह अपने ससुराल में हैं। बड़ा बेटा जसवंत मुंबई में निजी संस्था में नौकरी करता है। सबसे छोटा बेटा यसवंत कक्षा नौ में पढ़ रहा है। कोतवाली श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत
सद्दरपुर। अकबरपुर के फतेहपुर निवासी वृद्ध संतरा देवी (65) की बुधवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद चार पहिया वाहन मौके से भाग निकला। बेटे मनोज के मुताबिक उनके पिता श्याम लाल यादव का पूर्व में निधन हो चुका है। मजदूरी कर घर का खर्च चलाते हैं। बुधवार की शाम उनकी मां घर से नान्हूनगर बाजार सब्जी लेने जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलालपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से उनकी मां को टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर सड़क पर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed