फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A woman was cheated in the name of getting a job

Ambedkar Nagar News: नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी

Fri, 13 Sep 2024 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
A woman was cheated in the name of getting a job
अंबेडकरनगर। स्वास्थ्य विभाग में लेखाकार की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक ठग ने महिला से दो लाख 74 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले में महिला ने तहरीर देकर केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली के मीरमलूकपुर गांव की ऊषा सिंह के अनुसार मार्च 2023 को अकबरपुर में सुलतानपुर जनपद के गोलाघाट निवासी अभिषेक मिश्र मिला। उसने उससे कहा कि उसका स्वास्थ्य विभाग में अच्छी पकड़ है। पांच लाख रुपये में स्वास्थ्य विभाग में लेखाकार की नौकरी दिला देगा। वह उसके झांसे में आ गई, 18 मार्च को उसने पुरानी तहसील चौराहा अकबरपुर में अभिषेक को दो लाख रुपये नकद दिए। बाकी पैसे कुछ दिन बाद देने की बात कही। इस पर अभिषेक ने उससे कहा कि यदि पांच दिनों के भीतर पूरा पैसा नहीं मिलेगा तो दिए गए पैसे की वापस नहीं होगी। तब ऊषा ने अपने बेटे सूरज सिंह से अभिषेक मिश्र के 19 मार्च को 20 हजार रुपये, 20 मार्च को 30 हजार, 21 मार्च को नौ हजार रुपये तथा 22 तारीख को 15 हजार रुपये भिवजाए। दो लाख नकद और 74 हजार रुपये की रकम ऑनलाइन मोबाइल नंबर पर भेज दी। इसके बाद भी उसने नौकरी नहीं दिलाई। हर दिन कोई न कोई बहाना बनाकर टरकाता रहा।
विज्ञापन

बताया कि 22 जुलाई को नगर के पुरानी तहसील तिराहे पर अभिषेक से मिलकर पैसे वापस मांगे, तो वो पैसा वापस करने के बजाय जान से मार डालने की धमकी देकर वहां से चला गया। उसके द्वारा दिया गया पता भी गलत है। कोतवाली बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ठगी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed