फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A war also broke out on social media regarding the by-election

Ambedkar Nagar News: उपचुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर भी छिड़ी जंग

Tue, 15 Oct 2024 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
A war also broke out on social media regarding the by-election
अंबेडकरनगर। कटेहरी उपचुनाव की घोषणा से ठीक पहले सोशल मीडिया पर घमासान मच गया है। बीजेपी से टिकट के दावेदार अजीत सिंह ने संग्राम महाभीषण होगा लिखकर कयासों का द्वार खोल दिया है, तो वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही के घर छापे की घटना को उपचुनाव से जोड़ते हुए समर्थक कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

बीते 48 घंटे में हुए दो घटनाक्रम ने उपचुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ा दी है। बीजेपी से टिकट मांग रहे अजीत सिंह ने सोमवार को अचानक सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि संग्राम महाभीषण होगा, दोस्तों तैयार रहें। अब इसे बीजेपी से बगावत के तौर पर कुछ लोग ले रहे तो कुछ लोग टिकट मिलने के बाद कड़े चुनावी मुकाबले की तरफ इशारा मान रहे। इस पोस्ट के बाद कई पार्टी नेताओं ने अजीत से संपर्क साधा है जबकि समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को खूब वायरल किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर बीजेपी से ही एक अन्य दावेदार पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही के घर उनके बाबा की तेरहवीं कार्यक्रम के बीच पड़े पुलिस के छापे ने तूल पकड़ रखा है। इसे भी चुनावी जोड़ तोड़ बताते हुए सोशल मीडिया पर लगातार कड़ी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। पूर्व प्रमुख ने पोस्ट कर लिखा कि दुख की घड़ी में डलवाया गया यह छापा जनता देख रही है। इसका संदेश क्या गया है यह जनता ही बताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed