फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A snake bit six people in one day

Ambedkar Nagar News: एक दिन में छह को सांप ने काटा

Thu, 20 Aug 2026 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
A snake bit six people in one day
अंबेडकरनगर। बारिश के मौसम में सांप व अन्य विषैले जीव आबादी की ओर बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को अलग-अलग गांवों से सांप के काटने का शिकार होकर छह मरीज जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। उपचार के बाद सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

इमरजेंसी में डल्ला निजामपुर की निशा, कोड़रा की सुमित्रा, साहगूपुर के आदर्श, रामदास पट्टी की निशा, उतरेथू के राजकुमार और महरुआ के अमरनिवास को भर्ती कराया गया। परिजनों के मुताबिक सांप के काटने के बाद तबीयत बिगड़ने पर सभी को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। तीन मरीजों की हालत में सुधार होने पर उन्हें वार्ड में भर्ती कर दिया गया, जबकि अन्य का इमरजेंसी में उपचार जारी रहा। सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed