{"_id":"603d27d58ebc3ee9702bf20f","slug":"a-reward-of-25-thousand-arrested-in-an-encounter-ambedkar-nagar-news-lko5674204199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कई वारदातों में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को रविवार की रात जैतपुर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बचाव में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी। घायल बदमाश का जिला अस्पताल में इलाज कराकर जेल भेज दिया गया।
जैतपुर थाना अंतर्गत गोपरी चांदपुर गांव निवासी बजरंगी यादव के विरुद्ध मालीपुर, जैतपुर व पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के अखंडनगर थाने में विभिन्न मामलों में केस दर्ज है। उसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। इस बीच रविवार की रात जैतपुर पुलिस को जानकारी मिली कि बजरंगी भीखपुर गांव के निकट मौजूद है और किसी वारदात को अंजाम देने के प्रयास में है।
इस पर एसओ जैतपुर राकेश गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को देखते ही बदमाश वहां से भागने लगा। साथ ही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। खुद के बचाव के लिए पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। एक गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसे जेल भेज दिया गया। एसओ ने बताया कि बदमाश के पास से एक तमंचा, एक कारतूस व बाइक बरामद हुई।