फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A kutcha house collapsed in the midst of rain in Noorpur Kala village

Ambedkar Nagar News: नूरपुर कला गांव में बारिश के बीच ढहा कच्चा घर

Tue, 20 Aug 2024 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
A kutcha house collapsed in the midst of rain in Noorpur Kala village
अंबेडकरनगर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार देर शाम से रुक-रुक कर शुरू हुई बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। बारिश में थाना क्षेत्र कटका के नूरपुर कला गांव में एक कच्चा घर ढह गया। संयोग रहा कि परिवार के सदस्य घर के बाहर थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस बीच बारिश से एक तरफ जहां धान व गन्ना किसानों के चेहरे खिल उठे तो वहीं उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों को भी राहत मिली।
विज्ञापन

सावन माह के अंतिम दिन सोमवार देर शाम जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश हुई। यह सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। पूरे दिन काले बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। कहीं-कहीं बारिश भी हुई। बारिश के चलते थाना क्षेत्र कटका के नूरपुर कला गांव में सोमवार रात लगभग नौ बजे कच्चा घर भरभराकर ढह गया। गांव निवासी विश्राम का परिवार उस समय घर के सामने स्थित छप्पर के नीचे खाना खा रहा था। विश्राम ने बताया कि खाना छप्पर के नीचे ही बनता है, इसलिए खाना भी वहीं खाते हैं जबकि कच्चे घर में सोते हैं। यह संयोग था कि घटना के समय वे सभी वहां पर मौजूद नहीं थे। यदि कुछ देर बाद यह घटना हुई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित के अनुसार घटना से हजारों रुपये का सामान दबकर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

उधर बारिश से किसानों के चेहरे पर चमक आ गई। धान व गन्ना किसानों का कहना है कि मौजूदा समय में सिंचाई की अत्यंत जरूरत है। ऐसे में यह बारिश से कुछ हद तक राहत मिली है। सोनगांव के अतुल कुमार व कटरिया के दीपक ने कहा कि बारिश से कुछ राहत जरूर मिली है। चांदपुर के चंद्रभान व हजपुरा के शशिकांत ने कहा कि मौजूदा समय में सिंचाई की सख्त जरूरत थी। हालांकि पर्याप्त बारिश तो नहीं हुई लेकिन जो भी हुई उससे कुछ राहत जरूर मिली है। उधर बारिश होने से उमसभरी गर्मी से लोगों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed