{"_id":"687e80b467495c0cde0f209e","slug":"a-farmer-died-after-falling-while-fencing-his-field-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-139028-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: खेत की मेड़बंदी करते समय किसान की गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: खेत की मेड़बंदी करते समय किसान की गिरकर मौत
Mon, 21 Jul 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के गोपालपुर कला गांव में रविवार दोपहर एक किसान की खेत में कार्य करते समय अचानक गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी शिवनाथ (55 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार शिवनाथ ने पिछले वर्ष गांव में एक खेत बटाई पर लिया था। रविवार सुबह वे खेत में धान की रोपाई के लिए पानी देने गए थे। दोपहर के समय वे मेड़बंदी का कार्य कर रहे थे, तभी करीब 1 बजे अचानक अचेत होकर खेत में गिर पड़े। जब दोपहर करीब 3 बजे मजदूर खेत में रोपाई के लिए पहुंचे तो शिवनाथ को बेसुध पड़ा देख शोर मचाया। मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए और आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटेहरी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक शिवनाथ की पत्नी का निधन करीब 20 वर्ष पूर्व हो चुका था। उनकी इकलौती बेटी गुड़िया का विवाह हो चुका है। वे अपने भाई पांचू राम के साथ रहते थे। थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।