फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A 100-bed hospital will be built in Ramnagar, proposal sent to the government

Ambedkar Nagar News: रामनगर में बनेगा 100 बेड का अस्पताल, शासन को भेजा प्रस्ताव

Fri, 11 Jul 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 11 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
A 100-bed hospital will be built in Ramnagar, proposal sent to the government
पीएचसी रामनगर का भवन । 
अंबेडकरनगर। आलापुर क्षेत्र के रामनगर में लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होने वाला है। अब यहां पर पीएचसी के पुराने भवन को तोड़ कर नया 100 बेड का अस्पताल निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जमीन समेत सभी जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया गया है। इसके निर्माण में 200 करोड़ रुपये की लागत आएगी। भूमिका का चयन करते हुए पुराने भवन को तोड़ कर उसी में नए चिकित्सालय का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ ने विभागीय स्तर से सभी कार्रवाइयां कर प्रस्ताव डीएम के पास भेज दिया है जहां से फाइल को शासन में भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलते ही इसके निर्माण का रास्ता भी साफ हो जाएगा। गौरतलब है कि आसपास के लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय व निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। वहीं, अब इस चिकित्सालय के बनने के बाद स्थानीय लोगों को इलाज में काफी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में गंभीर बीमारियों के रोगियों का उपचार समय पर और समुचित हो जाए तो उन्हें जीवनदान मिल जाए। चिकित्सालय के निर्माण के बाद वहां पर मेडिसिन, सर्जरी, गाइनी, बालरोग, आर्थो, एक्सरे, पैथोलाॅजी, अल्ट्रासाउंड समेत आधुनिक सुविधाएं मरीजों को मिलेंगी। इस बाबत सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि चिकित्सालय के निर्माण के अनुमोदन के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। इसके लिए विभाग की ओर से भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed