{"_id":"149-80936","slug":"AmbedkarNagar-80936-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में नहाने गया किशोर डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में नहाने गया किशोर डूबा
AmbedkarNagar
Updated Mon, 23 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर। कम्हरिया घाट पर बने पीपे के पुल से नहाने के लिए नदी में छलांग लगाने वाले किशोर का कोई पता नहीं चला है। किशोर की तलाश में गोताखोरों को भी लगाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत पदुमपुर गांव निवासी रामचंदर निषाद का 14 वर्षीय पुत्र सुशील रविवार सुबह कम्हरिया घाट स्थित सरयू नदी में नहाने के लिए गया था। इसके लिए उसने नदी पर बने पीपे पुल से नदी में छलांग लगा दी। नहाते समय वह नदी के बहाव की तरफ चला गया। इससे वह डूबने लगा। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग घाट पर पहुंचे। कुछ युवाओं ने किशोर को बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई लेकिन उसे बचा नहीं सके। घटना की सूचना मिलने पर रोते पीटते परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच पहुंचे एसओ अशोक यादव ने गोताखोरों को भी बुला लिया। गोताखोरों ने भी किशोर की तलाश में काफी मशक्कत की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन