{"_id":"149-80935","slug":"AmbedkarNagar-80935-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘इतनी पुलिस कहां, जो सभी को सुरक्षा दे सके’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘इतनी पुलिस कहां, जो सभी को सुरक्षा दे सके’
AmbedkarNagar
Updated Mon, 23 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। हत्या व डकैती की वारदात के बाद पूरे जिला मुख्यालय पर दहशत का माहौल है। इसके बाद भी पुलिस ने पर्याप्त सुरक्षा देने से हाथ खड़े कर दिए है। शनिवार की रात पहले शास्त्रीनगर कॉलोनी फिर औलियापुरम पहुंचे नगर कोतवाल ने लोगों से कहा कि , इतनी पुलिस कहां, जो सभी को सुरक्षा दे सके। आप लोग भी गश्त करो। नागरिक सुरक्षा समिति गठित करो, तभी बात बनेगी। नगर कोतवाल के मुंह से ऐसी बातें सुनकर लोग अवाक रहे गए। रविवार की सुबह अमर उजाला ने दोनों मोहल्लों के लोगों से बातचीत की तो तो बीती रात पुलिसकर्मियों की इस नसीहत को लेकर आम लोगों में भय के साथ ही आक्रोश का भी मिश्रित माहौल दिखाई दिया। लोगों ने कहा कि इस समय जब लोगों का मनोबल बढ़ाने की जरूरत है तो पुलिस का इस प्रकार की बातें करना अत्यंत गैरजिम्मेदाराना व चिंताजनक व्यवहार है।
शास्त्री नगर के शैलेश तिवारी ने बताया कि शनिवार की रात नगर कोतवाल सोमेश्वर सिंह ने कॉलोनी पहुंचकर लोगों से कहा कि पुलिस के भरोसे सुरक्षा पर न रहें। हमारे पास इतनी बड़ी फोर्स नहीं है कि सभी मोहल्लों की सुरक्षा तय कर सके। सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने उन लोगों से नागरिक सुरक्षा समिति का गठन कर लेने की बात की। कहा कि हम लोग नगर कोतवाल की इस नसीहत से हतप्रभ हैं। जो जिम्मेदारी पुलिस की होनी चाहिए, वह जिम्मेदारी वह आम लोगों पर डाल रही है। वहीं औलियापुरम कॉलोनी के रामकीर्ति ने बताया कि कोतवाल रात को यहां आए और पर्याप्त पुलिसकर्मियों के न होने की बात कही। सदाराम ने बताया कि कोतवाल की इस बात से लोगों में खासा आक्रोश है। वहीं महिलाओं ने भी पुलिस के इस रवैये की निंदा की। कहा कि पुलिस को रात में दूसरे कामों से फुरसत ही नहीं, वह सुरक्षा कैसे तय करेगी। यदि पुलिस तत्पर हो तो हर अपराध को रोका जा सकता है।