फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सीएम का पुतला फूंका, केस दर्ज

सीएम का पुतला फूंका, केस दर्ज

Mon, 23 Jun 2014 05:31 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Mon, 23 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
टांडा। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था व सपा कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी के विरोध में चौक घंटाघर पर रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका। इसे लेकर टांडा पुलिस ने तीन नामजद व काफी संख्या में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की बदहाली, लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई गुंडागर्दी, ध्वस्त हो चुकी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता टांडा चौक के निकट एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष दिनेश पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार का किसी भी व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। विद्युत संकट बढ़ रहा है, तो वहीं अपराधों का सिलसिला भी नहीं थम रहा है। नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल ने कहा कि बौखलाई प्रदेश सरकार ने युवाओं के हितों की योजना बंद कर साबित कर दिया है कि उसे युवाओं की कोई चिंता नहीं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस को छकाते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंक दिया। मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान रामानंद पाण्डेय, अशोक विश्वकर्मा, गौरव पटेल, नवीन साहू व विजय पाल आदि मौजूद रहे। उधर, इस प्रकरण में आरक्षी गंगाराम यादव की तहरीर पर टांडा पुलिस ने जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष समेत जिलामंत्री अरुण गुप्ता समेत अन्य अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रभारी निरीक्षक एके पाण्डेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed