फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   विद्युत बदहाली पर भड़के ग्रामीण, मार्ग जाम

विद्युत बदहाली पर भड़के ग्रामीण, मार्ग जाम

Thu, 09 Jan 2014 05:44 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Thu, 09 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
केदारनगर। रोस्टर के अनुसार बिजली उपलब्ध न होने एवं बदतर विद्युत आपूर्ति को लेकर विद्युत उपभोक्ताओं ने बुधवार को ऐनवां बाजार पहुंचकर टांडा-मया मार्ग जाम कर दिया। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि इनकी मनमानी के चलते उन्हें सुचारु बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की मनमानी का आलम यह है कि आपूर्ति 16 घंटे से घटाकर 10 घंटे कर दी गई है। इसमें भी आपूर्ति ठीक तरीके से नहीं मिल पा रही है। एसओ इब्राहिमपुर ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बाद में अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर लगभग तीन घंटे तक चला जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से बदतर विद्युत आपूर्ति का दंश झेल रहे ऐनवां विद्युत उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीणों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया। अपराहन 11 बजे करीब छात्र नेता पंकज वर्मा व विजय यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण ऐनवां बाजार पहुंच गए और टांडा मया मार्ग जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न सिर्फ पावर कारपोरेशन अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की, वरन प्रदेश सरकार पर भी अपनी भड़ास निकाली। कहा गया कि रोस्टर के अनुसार पूर्व में उन्हें 16 घंटे की बिजली मिल रही थी। बीते कुछ दिनों से इसे घटाकर 10 घंटे कर दिया गया है। इसमें भी उन्हें सुचारु बिजली नहीं मिल पा रही है। बार बार की ट्रिपिंग से समस्या तो हो ही रही है। साथ ही जर्जर हो चुके तारों के टूटने से भी आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होती है। इस पर उन्हें प्रतिदिन चार से पांच घंटे की ही आपूर्ति मिल पा रही है। कहा गया कि इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से लेकर जिला प्रशासन तक से की गई, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा सका। सुचारु बिजली न मिलने से एक तरफ जहां दुकानदारी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, वहीं किसानों को भी सिंचाई को लेकर समस्या हो रही है।
विज्ञापन

उधर जाम की सूचना मिलते ही एसओ इब्राहिमपुर शिवकुमार मिश्र दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीण अधिशासी अभियंता को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। बाद में अधिशासी अभियंता टांडा नंदलाल अपने साथ स्थानीय अवर अभियंता को लेकर पहुंचे। वहां कई चक्र वार्ता हुई। आक्रोशित ग्रामीण पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही को लेकर खासे नाराज थे। बाद में अधिशासी अभियंता ने आपूर्ति में सुधार का भरोसा देकर प्रदर्शन समाप्त कराया। लगभग तीन घंटे तक टांडा मया मार्ग जाम रहने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed