फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पेड़ से टकराकर टेंपो पलटा, पांच घायल

पेड़ से टकराकर टेंपो पलटा, पांच घायल

Tue, 07 Jan 2014 05:45 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Tue, 07 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर थाना क्षेत्र के महरुआ रोड स्थित भिखारीपुर गांव के पास सोमवार को यात्रियों से भरा विक्रम पेड़ से टकराकर पलट गया। इसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। वहीं जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब अकबरपुर से महरुआ जा रहा एक विक्रम भिखारीपुर के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर पलट गया। इसमें महरुआ थाना क्षेत्र के पांती गांव निवासी संजय कुमार पुत्र रामदास व रामसेवक पुत्र हरखानी, आशा देवी पत्नी त्रिभुवन, रामपुर बनेथू निवासी पार्वती देवी पत्नी स्व. चौथीराम, रामपट्टी की शीला पत्नी रामसिंगार घायल हो गईं। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। सरकारी एंबुलेंस ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। घायलों में आशा देवी की हालत गंभीर होने के चलते उसे टॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं सम्मनपुर थाना क्षेत्र के दुबखरपुर निवासी संदीप पुत्र बुधईराम को सोमवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी थाना क्षेत्र के रुक नुद्दीनपुर गांव निवासी मोहित पुत्र रामप्रीत भी सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। अकबरपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद जुवेद पुत्र मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद हसन पुत्र अहमद हसन व वसीर पुत्र मोहम्मद मक सूद सोमवार सुबह एक बाइक से बारात में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक एक ट्रैक्टर से टकरा गई। इससे तीनों घायल हो गए। उधर महरुआ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी पवन कुमार पुत्र कृष्णकुमार भी एक वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed