फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अफसरों को बनाया बंधक

ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अफसरों को बनाया बंधक

Tue, 07 Jan 2014 05:44 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Tue, 07 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। माइनर की कटान से जूझ रहे ग्रामीणों का धैर्य उस समय जवाब दे गया, जब सोमवार को हैदराबाद भिउरा गांव में माइनर की उफान से प्रभावित फसलों का जायजा लेने विभाग के अधिशाषी अभियंता केसरी सिंह व जेई बीडी भास्कर पहुंचे। नाराज ग्रामीणों ने दोनों अधिकारियों को घेरकर बंधक बना लिया। बाद में गांव के कुछ गणमान्य लोगों ने समझा- बुझाकर ग्रामीणों का आक्रोश शांत कराया। उधर रविवार देर शाम बूढ़नपुर माइनर में एक बार फिर से कटान हो गई। इससे लगभग 200 बीघा फसल जलमग्न हो गई। माइनर में लगातार हो रही कटान को लेकर विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विभाग ने कटान रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि अकबरपुर तहसील अंतर्गत हैदराबाद भिउरा गांव में तीन दिन पूर्व माइनर में कटान हो गई। इससे लगभग 80 बीघा फसल जलमग्न हो गई। एकजुट हुए ग्रामीणों ने कटान रोकने का प्रयास किया, लेकिन इसमें कोई सफलता नहीं मिली। कटान की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई, लेकिन तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर बूढ़नपुर गांव में रविवार देर शाम माइनर में कटान होने से लगभग 200 बीघा फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को सिंचाई खंड फैजाबाद के अधिशाषी अभियंता केसरी सिंह व जेई बीडी भास्कर हैदराबाद भिउरा पहुंचे। उन्हें देखते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने दोनों अधिकारियों को घेर लिया और कहा कि पानी बंद होने तक जाने नहीं देंगे। लगभग एक घंटे तक ग्रामीणों ने दोनों अधिकारियों को बंधक बनाए रखा। अधिकारियों ने इस पर काफी अनुनय-विनय किया। कहा कि जल्द ही आवश्यक व्यवस्था कर दी जाएगी। बाद में गांव के कुछ गणमान्य लोगों ने समझा- बुझाकर ग्रामीणों का आक्रोश शांत कराया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने बूढ़नपुर गांव का दौरा किया। हालांकि अधिशाषी अभियंता ने बंधक बनाए जाने की घटना से इंकार किया। बताया कि दोनों जगहों पर कटान नहीं थी। पानी ओवरफ्लो हो रहा था। माइनर में पानी कम करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed