फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   रसोइया मजदूरों ने की भूख हड़ताल

रसोइया मजदूरों ने की भूख हड़ताल

Tue, 07 Jan 2014 05:44 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Tue, 07 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
जलालपुर। विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को रसोइया मजदूर कल्याण वेलफेयर के बैनर तले रसोइया मजदूरों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र भियांव परिसर में भूख हड़ताल की। उन्होंने ऐलान किया कि जब तक हटाए गए रसोइया मजदूरों को बहाल नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष जगदीश मौर्या ने रसोइया मजदूरों की उपेक्षा पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अब इसे और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मजदूरों के हक की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ी जाएगी। कहा कि सितंबर में प्राथमिक विद्यालय शिवपाल में रसोइया पद पर कार्यरत आरती, अनीता व विजय लक्ष्मी से सादे कागज पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर करा बगैर किसी नोटिस के निकाल दिया गया। इसके बाद उनके स्थान पर दूसरे की तैनाती कर दी गई। यह पूरी तरह शासनादेश के विरुद्ध है। वक्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि तीनों रसोइयों को अविलंब बहाल किया जाय। प्रदेश अध्यक्ष के साथ आरती, अनीता व विजयलक्ष्मी भूख हड़ताल पर बैठी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed