फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   खान मुबारक ने किया इलाहाबाद में सरेंडर

खान मुबारक ने किया इलाहाबाद में सरेंडर

Tue, 07 Jan 2014 05:45 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Tue, 07 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। माफिया खान मुबारक ने सोमवार को एडीजे इलाहाबाद के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरसम्हार गांव निवासी खान मुबारक माफिया डान जफर सुपारी का भाई है। जफर का मुंबई में खासा आतंक बताया जाता है। खान मुबारक के विरुद्ध भी रंगदारी व हत्या जैसे कई मामले इस जिले में दर्ज हो चुके हैं। वह गैर जनपद के भी कई मामलों में लिप्त रहा है। कुछ दिनों पूर्व ही वह रिहा होकर आजमगढ़ जेल से वापस लौटा था। टांडा में युवा व्यवसायी राममोहन हत्याकांड के कुछ दिनों बाद जब जिले की स्वाट टीम ने छापेमारी का दौर शुरू किया, तो उसके आवास को भी निशाने पर लिया गया था। इस दौरान वह बच बचाकर भाग निकलने में सफल रहा था। पुलिस ने हालांकि उसके घर से असलहे बरामद किए थे। इस मामले में आर्म्स एक्ट का मुकदमा हंसवर थाने में दर्ज था। इसमें वह वांछित चल रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। इस बीच इलाहाबाद के नैनी में हुए हत्या के एक मामले में वह जमानत उठवाकर जेल चला गया। उसके अधिवक्ता डब्बू तिवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि खान मुबारक ने एडीजे प्रथम की कोर्ट में सरेंडर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed