{"_id":"149-72217","slug":"AmbedkarNagar-72217-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी संघर्ष मोर्चा ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी संघर्ष मोर्चा ने भरी हुंकार
AmbedkarNagar
Updated Mon, 06 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। टीईटी संघर्ष मोर्चा ने रविवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री ही युवाओं के शोषण पर उतारू हैं। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि युवाओं ने बड़ी उम्मीद से प्रदेश में नेतृत्व युवा हाथों में सौंपा था। इसके बावजूद युवाओं का सबसे ज्यादा आर्थिक व मानसिक शोषण हो रहा है। सिर्फ बेरोजगारी भत्ते व लैपटॉप के सहारे सपने सच नहीं हो सकते। सरकार की विज्ञप्तियां सिर्फ सरकारी खजाना भरने का स्रोत हो गई हैं। अक्सर जानबूझकर विज्ञापनों में ऐसी कमी रखी जाती है, जिससे खजाने में पैसा पहुंचने के बाद न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त होने पर नौकरी न देना पड़े। कोषाध्यक्ष देवेंद्र व रिजवान ने कहा कि मार्च के पहले कोर्ट ने 72 हजार से अधिक पदों पर शिक्षकों की भर्ती के निर्देश दिए है, लेकिन इसके बावजूद सरकार उदासीन बनी हुई है। वक्ताओं ने कहा कि संगठन सरकार के विरुद्ध प्रभावी आंदोलन छेड़ने को विवश है। इस मौके पर दिग्विजय, अवधेश पाल, अरविंद श्रीवास्तव, मनोज यादव, अवधेश, रामसकल व सुधाकर गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन