{"_id":"149-72213","slug":"AmbedkarNagar-72213-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन करोड़ से तैयार होगा जिले का सबसे बड़ा तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन करोड़ से तैयार होगा जिले का सबसे बड़ा तालाब
AmbedkarNagar
Updated Mon, 06 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के लोहिया समग्र गांव संग्रामपुर में 108 बीघे क्षेत्रफल वाले विशाल तालाब का निर्माण मनरेगा के तहत कराया जाएगा। रविवार को मनरेगा उपायुक्त ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बताया कि डीएम की संस्तुति के बाद तालाब खोदाई का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। यह तालाब जिले का अब तक का सबसे बड़ा तालाब होगा।
अभी तक एक या फिर दो बीघा क्षेत्रफल में ही तालाबों की खोदाई की जाती थी। इसे पीछे छोड़ते हुए जिले में अब 108 बीघा क्षेत्रफल में तालाब खोदाई का निर्णय लिया गया है। यह कार्य मनरेगा के अंतर्गत किया जाएगा। विशेष प्रकार के तालाब का निर्माण अकबरपुर विकास खेड के लोहिया समग्र गांव संग्रामपुर में किया जाना है। इसके लिए रविवार को मनरेगा उपायुक्त भूपेंद्र कुमार सिंह ने रविवार को संग्रामपुर गांव पहुंचकर भूमि का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान शिवहरि सिंह ने तालाब भूमि के रक्बे की पूरी जानकारी दी। मनरेगा उपायुक्त सिंह ने बताया कि पूर्व में कुछ लोगों ने उक्त भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था। न्यायालय के आदेश के बाद विगत दिनों अतिक्रमण हटवाया गया था। अब इस भूमि पर तालाब खोदवाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि 108 बीघे में बनने वाले इस तालाब का निर्माण कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग करेगा। तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले तालाब निर्माण के लिए शीघ्र ही पत्रावली डीएम के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। डीएम की संस्तुति मिलने के बाद तालाब का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।