फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सीएचसी प्रभारी समेत चार को प्रतिकूल प्रविष्टि

सीएचसी प्रभारी समेत चार को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sun, 05 Jan 2014 05:45 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Sun, 05 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कार्यों में लापरवाही के मामले में जहांगीरगंज सीएचसी के प्रभारी डॉ. पीके राय समेत चार कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। श्रीपुर उपकेंद्र की एएनएम को दहेज के मामले में गिरफ्तार होने के चलते निलंबित कर दिया गया है। गिरफ्तारी की सूचना न दिए जाने के कारण नगपुर सीएचसी प्रभारी को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ मेजर डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि जहांगीरगंज सीएचसी के प्रभारी डॉ. पीके राय 28 दिसंबर को डीएम की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में बगैर किसी सूचना के उपस्थित नहीं हुए थे। उनके इस आचरण को गंभीर मानते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। इसके साथ ही प्रसव मामले में लापरवाही बरतने पर जैतूपुर की एएनएम सुशीला देवी को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। मेडिकल यूनिट टांडा में बीते दिनों हुए निरीक्षण के दौरान एक्सपायर्ड दवाएं पाई गई थीं। इस लापरवाही की गाज फार्मासिस्ट अहमद पर प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ गिरी है। अकबरपुर वैक्सीन भंडारण केंद्र के कर्मचारी अशोक सिंह को भी लापरवाही में प्रतिकूल प्रविष्टि मिली है। सीएमओ ने बताया कि श्रीपुर उपकेंद्र पर कार्यरत एएनएम नोहरा देवी को 13 दिसंबर को दहेज के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में उन्हें निलंबित कर दिया गया है। नोहरा की गिरफ्तारी की सूचना नगपुर सीएचसी के प्रभारी डॉ. संतलाल पटेल ने समय से नहीं दी उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed