{"_id":"149-72187","slug":"AmbedkarNagar-72187-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने जहर खा दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने जहर खा दी जान
AmbedkarNagar
Updated Sun, 05 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर थाना क्षेत्र के पीठापुर गांव में एक युवक की जहर खाने से मौत हो गई। अकबरपुर थाना क्षेत्र के पीठापुर गांव निवासी रामबहाल के 22 वर्षीय पुत्र हरिगोविंद ने शनिवार सुबह अज्ञात कारणों से जहर खा लिया।
उसकी हालत गंभीर होने पर परिवारीजनों को इसकी जानकारी हुई। आनन फानन निजी वाहन से उसे जिला चिकित्सालय ले आए। जहां चिकित्सकों के उपचार शुरू करने के कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के मुताबिक जहर युवक के शरीर में पूर्ण रूप से घुल चुका था। बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। परिवारीजनों के मुताबिक हरगोविंद ने जहर क्यों खाया यह वे स्वयं नहीं समझ पा रहे हैं।