फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   क्रय केंद्रों पर मनमानी से बढ़ रहा किसानों का दर्द

क्रय केंद्रों पर मनमानी से बढ़ रहा किसानों का दर्द

Sat, 04 Jan 2014 05:45 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Sat, 04 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गन्ना किसानों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब तक जहां मिल शुरू न होने को लेकर किसान खासे परेशान थे, वहीं अब उन्हें पर्ची न मिलने व गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। ज्यादातर केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटे नदारद हैं। जिला प्रशासन से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई सामने न आने से किसान खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लंबी जद्दोजहद के बाद मिल में गन्ना पेराई का कार्य शुरू हुआ है। इसके बाद भी गन्ना किसानों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। गन्ना किसान पर्ची प्राप्त करने से लेकर तौल व भुगतान में हो रही मनमानी से खासे परेशान दिख रहे हैं। किसान गन्ने की खेती को खासी मुसीबत की खेती समझने लगे हैं। कटरिया याक ूबपुर क्रय केंद्र से जुड़े बेलहारी के किसान तेजप्रकाश ने बताया कि मिल प्रबंधन ने गन्ने की खेती जितना मुफीद बताया था, वह अब उतनी नहीं रह गई है। गन्ने की बिक्री में खासी दिक्कत हो रही है। कहा कि मिल में पेराई देर से चालू होने के चलते बिक्री में काफी विलंब हुआ, जिससे गन्ने के खेतों में गेहूं की बोआई हो पाने की उम्मीद टूट चुकी की है। मिल चालू होने के बाद से पर्ची प्राप्त करने के लिए खासी मुसीबत हो रही है। कई बार चक्कर लगाने के बाद पर्ची मुहैया हो रही है। सूलपुर के किसान रामसागर, चांदपुर भटपुरा निवासी आशाराम व विजयगांव निवासी राजाराम क्रय केंद्रों पर घटतौली से आहत दिखते हैं। विलंब के चलते उन्हें कई प्रकार की मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

खानशाह सुलेमपुर गन्ना क्रय केंद्र से भी किसान संतुष्ट नहीं हैं। सलाहुद्दीनपुर गांव निवासी शिवमूर्ति व बरसावां निवासी नबी हसन को भी क्रय केंद्रों पर होने वाली तौल से एतराज हैं। कहा कि किसी तरह पर्ची मिलती है, तो उस पर भी 40 से 45 क्विंटल तक ही तौल हो पाती है। इसमें भी कांटों पर तैनात कर्मचारी तगड़ा चूना लगा रहे हैं। उनका मानना है कि प्रत्येक ट्रॉली में चार से पांच क्विंटल का नुकसान होता है। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार गुवापाकड़ गन्ना क्रय केंद्र के क्षेत्र में आने वाले किसान चंदर, संजय, लालता प्रसाद व उमाकांत ने बताया कि यहां पर श्रमिकों की कमी है। इसके चलते तौल विलंब से हो रही है। बताया कि क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटे आमतौर पर नदारद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed