फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   छात्रों व पुलिस के बीच मारपीट

छात्रों व पुलिस के बीच मारपीट

Sat, 04 Jan 2014 05:45 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Sat, 04 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर बस स्टेशन पर गुरुवार रात नशे में चूर कुछ युवकों व पुलिसकर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई। पहले युवकों ने दो पुलिसकर्मियों को पीट दिया। फिर बाद में कोतवाली से अन्य आए पुलिसकर्मियों ने युवकों की जमकर पिटाई कर दी। इससे बस स्टेशन क्षेत्र में काफी देर तक अफरातफरी का मामला रहा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात एक इंजीनियरिंग कॉलेज के कुछ छात्र अपने स्थानीय मित्रों के साथ बस स्टेशन पर आए थे। यहां उनका दो पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया। बताया जाता है कि छात्र व पुलिसकर्मी नशे में थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक पुलिसकर्मी स्वाट टीम का था, जबकि दूसरा किसी अन्य थाने का। विवाद होने पर युवकों ने पुलिसकर्मियों को पीट दिया। पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना अकबरपुर थाने को दी। इसके बाद कुछ देर में ही कई पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। उन्होंने युवकों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। बताया जाता है कि पिटाई से पुलिसकर्मियों की बंदूक का एक कुंदा भी टूट गया। पुलिसकर्मियों के इस रौद्र रूप से बस स्टेशन क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों की पिटाई से घायल एक युवक को जिला चिकित्सालय भी भर्ती कराया गया। दोनों तरफ से मामले में कोई शिकायत थाने में नहीं की गई है। अकबरपुर थाना प्रभारी सोमेश्वर ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है। एसपी सुनील सक्सेना ने कहा कि यदि ऐसा हुआ है, तो गंभीर विषय है। पूरी छानबीन कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed