{"_id":"149-72120","slug":"AmbedkarNagar-72120-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बेहोश कर उड़ाई जीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को बेहोश कर उड़ाई जीप
AmbedkarNagar
Updated Sat, 04 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। चालक व एक अन्य को नशीला पदार्थ खिलाकर एक जीप पार कर लिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि अकबरपुर नगर के एक होटल में स्वयं को एक निजी दूरसंचार कंपनी का अधिकारी बताकर कुछ लोग पिछले दो तीन दिन से रुके हुए थे। वे दूरसंचार कंपनी के टावर के लिए जमीन खोजने का नाटक कर रहे थे। बताया जाता है कि अकबरपुर नगर के इल्तिफातगंज रोड निवासी महेंद्र वर्मा ने उन लोगों के साथ अपनी एक जीप लगा रखी थी। खुद को अधिकारी बता रहे लोगों ने महेंद्र के परिजनों व रिश्तेदारों को कंपनी में नौकरी दिलाने का भी झांसा दिया था। जानकारी के मुताबिक एक जनवरी की रात अधिकारी के रूप में मौजूद शातिरों ने महेंद्र वर्मा के चालक व उनके साले को होटल में खाने के दौरान कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद वे उन्हें लेकर होटल से बाहर निकले। बताया जाता है कि चालक व महेंद्र का साला कुछ देर में ही बेहोश हो गया। उन दोनों को बदमाशों ने ओवरब्रिज के नीचे उतार दिया और इसके बाद जीप लेकर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन