{"_id":"149-72059","slug":"AmbedkarNagar-72059-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलन भरी सर्दी से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलन भरी सर्दी से लोग बेहाल
AmbedkarNagar
Updated Fri, 03 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पछुआ हवा व गलन भरी सर्दी से लोग बेहाल हो गए हैं जबकि जिला प्रशासन संजीदा नहीं है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक न तो अलाव की व्यवस्था हो सकी है और न ही रैन बसेरे का इंतजाम हुआ है। कंबल वितरण के लिए भी पात्र ढूंढे जा रहे हैं। गुरुवार को जहां लोगों को कोहरे से राहत मिली। वहीं पछुआ हवा व गलन भरी सर्दी से लोग बेहाल हो गए। ज्यादातर लोग घरों से नहीं निकले। आवश्यक कार्य से जो निकले भी वो कांपते नजर आए। सबसे ज्यादा दिक्कत देर रात में यात्रा करने वाले यात्रियों को हुई। वहीं एडीएम मनमोहन चौधरी ने कहा कि अलाव जलाने व कंबल वितरण के निर्देश दिए जा चुके हैं। हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन