{"_id":"149-72057","slug":"AmbedkarNagar-72057-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भूमि पर बनी चार दुकानें तोड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भूमि पर बनी चार दुकानें तोड़ीं
AmbedkarNagar
Updated Fri, 03 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। उच्च न्यायालय के निर्देश पर जलालपुर नगर में गुरुवार को जिला पंचायत की भूमि पर बनी चार पक्की दुकानें कड़ी सुरक्षा के बीच जेसीबी से ढहा दी गईं। पूर्व में कई बार प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाने का प्रयास किया था, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते टीम को बैरंग लौटना पड़ा था। गुरुवार को हुई इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी गहमागहमी का माहौल रहा।
बताते चलें कि जलालपुर-रामगढ़ रोड पर मुख्य मार्ग के निकट जलालपुर देहात निवासी निसार अहमद की चार पक्की दुकान बनी हुई थी। निसार इसे अपनी भूमि पर किया गया निर्माण बताते हैं, जबकि कई अन्य लोग इसे जिला पंचायत की भूमि पर किया गया अतिक्रमण बता रहे थे। इस बीच कुछ लोगों ने संबंधित भूमि को जिला पंचायत का रास्ता बताते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर दी। इस पर न्यायालय ने डीएम को संबंधित भूमि से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। लगभग एक पखवारे पूर्व राजस्व व पुलिस प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब बड़ी संख्या में महिलाओं के एकत्र हो जाने के कारण टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा था। इससे पहले भी एक-दो बार अतिक्रमण हटाने के प्रयासों को सफलता नहीं मिल पाई थी।
इस बीच गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक लाल साहब सिंह यादव, एसडीएम मिश्रीलाल, तहसीलदार श्याम अवध चौहान व नायब तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह जलालपुर, मालीपुर, सम्मनपुर, आलापुर, बसखारी व जैतपुर थाने की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला थानाध्यक्ष भी महिला पुलिसकर्मियों को लेकर टीम के साथ थीं। प्रशासन ने पक्की दुकानें गिराने के लिए जेसीबी भी मंगवा ली थी। भारी तादाद में पुलिस बल एकत्र होने से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल व्याप्त हो गया। लगभग एक घंटे से भी अधिक समय तक यातायात ठप रहा। बड़ी संख्या में तमाशबीन भी वहां पहुंच गए थे। बहरहाल तमाम उहापोह के बीच अधिकारियों ने अवैध निर्माण को ढहा दिया।