फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   हादसों में युवक की मौत, दो घायल

हादसों में युवक की मौत, दो घायल

Fri, 03 Jan 2014 05:45 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Fri, 03 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्रोें में हुई मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अकबरपुर के खरगपुर निवासी ओमप्रकाश (35) पुत्र रामअचल गुरुवार को बाइक से घर जा रहा था। गांव के करीब सड़क निर्माण के लिए गिट्टी उतार का चालक ट्रक पीछे कर रहा था। इसी दौरान ओमप्रकाश उसकी चपेट में आ गया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक व अन्य लोग वहां से भाग निकले। एसओ सोमेश्वर सिंह ने दल बल के साथ पहुंचकर ग्रामीणों के आक्रोश को शांत कराया। परिवारीजनों की तरफ से थाने में तहरीर दे दी गई है। दूसरी घटना में बेवाना के मूंगारी निवासी प्रदीप (20) पुत्र सुमिरन गुरुवार को आनंदनगर चौराहे के निकट बाइक की टक्क र से घायल हो गया। वहीं मालीपुर के ताराखुर्द निवासी फूलचंद्र की पुत्री सुमन(15) जाफरगंज के निकट मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed