फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सुबह एक घंटे की अतिरिक्त नो-एंट्री

सुबह एक घंटे की अतिरिक्त नो-एंट्री

Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यातायात को सुचारु बनाने के लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के सहयोग की आवश्यकता है। सड़क पर लगातार बढ़ते दबाव के चलते आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है, इसलिए इस समस्या से बचने के लिए उन्हें यातायात पुलिस की सहायता करनी होगी। ये बातें रविवार को पुलिस लाइंस में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक के दौरान एएसपी राजीव मल्होत्रा ने कही। बैठक में तय किया गया कि अब प्रत्येक दिन सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े सात बजे तक एक घंटे की अतिरिक्त नो-एंट्री रहेगी। इसके अलावा पहले से निर्धारित नो-एंट्री लगातार चलती रहेगी।
विज्ञापन

एएसपी ने कहा कि सभी के सहयोग से ही जाम की समस्या को दूर किया जा सकता है। उन्होंने विद्यालयों के प्रबंधकों से वाहनों का रूट चार्ट सौंपे जाने का निर्देश दिया। कहा कि रूट चार्ट के अनुसार ही वाहन का संचालन करें। वाहनों पर परिचालक अवश्य हों। साथ ही उसी ड्राइवर के हाथ में वाहन की चाभी दी जाए, जिसके पास लाइसेंस हो। कहा कि विद्यालयों के मोड़ व भीड़ वाले स्थानों पर विद्यालयों के शिक्षकों को लगाकर छात्र-छात्राओं को अनुशासित कराएं। इससे घटनाओं पर अंकुश पाया जा सकता है। यदि कोई वाहन बगैर परिचालक के पाया गया और ड्राइवर के पास लाइसेंस नहीं रहा, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाध्यापकों ने आश्वस्त किया कि यातायात नियमों का पालन कराने एवं जाम की समस्या पर अंकुश पाने में प्रशासन की पूरी मदद की जाएगी। इस दौरान सीओ अशोक कुमार सिंह, सीओ भीटी खलीकुज्जमा, टीएसआई आरके मिश्र सहित प्रधानाचार्य मयाराम वर्मा, अनिल तिवारी, चंद्रदेव पांडेय, बजरंगी पाठक, हरिमोहन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed