फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ट्रैक्टर-ट्राॅली ने युवक को रौंदा

ट्रैक्टर-ट्राॅली ने युवक को रौंदा

Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार सायं गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं चार अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अशरफपुर गांव के पास एक साइकिल सवार युवक को गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसे समाजवादी एंबुलेंस द्वारा चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर वाहन चालक घटना के बाद फरार होने में सफल रहा। समाचार प्रेषण तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। उधर गुरुवार को बसखारी बाजार के निकट सड़क पार करते समय तहिरापुर गांव निवासी चिंताराम (62) पुत्र धर्मराज एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये। इससे उन्हें गंभीर चोटें आ गयीं। मड़हरा गांव निवासी महेश (35) पुत्र कांताप्रसाद गोसाईगंज की तरफ जा रहे थे। शिवबाबा के निकट वे एक मैजिक वाहन की चपेट में आ गये, इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। तीसरी घटना में शास्त्रीनगर निवासी जियालाल (46) पुत्र रामनिहोर व राजेन्द्र (36) पुत्र राजाराम बाइक से धवरुआ गये हुए थे। मालीपुर के निकट खड़ी एक ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गयी। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। चौथी घटना अकबरपुर नगर स्थित रोडवेज के पास हुई। शेषनरायण (62) बस स्टेशन के निकट सड़क पार कर रहे थे। एक अज्ञात दो पहिया वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed