{"_id":"66cb676c1e0fbeb666026cca","slug":"900-applications-were-cancelled-in-pm-vishwakarma-yojana-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-120195-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पीएम विश्वकर्मा योजना में 900 आवेदन किए गए निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पीएम विश्वकर्मा योजना में 900 आवेदन किए गए निरस्त
Sun, 25 Aug 2024 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 25 Aug 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पीएम विश्वकर्मा योजना में 900 आवेदकों का आवेदन अपात्र होने के चलते निरस्त कर दिया गया। अब तक 15 हजार से अधिक आवेदनों का सत्यापन पूरा हो चुका है।
केंद्र सरकार द्वारा सुनार, मोची, कुम्हार, मूर्तिकार, राजमिस्त्री, धोबी, दर्जी सहित 18 ट्रेड से जुड़े परंपरागत कारीगरों को बढ़ावा देने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना संचालित की जा रही है। जिले में योजना के तहत 90 हजार कारीगरों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है। नगरीय क्षेत्रों में आवेदनों का सत्यापन नगर पालिका, नगर पंचायत तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक कर्मचारियों के माध्यम से कराया जा रहा है। जिला उपायुक्त एस सिद्दीकी ने बताया कि 90 हजार आवेदन मिले हैं। 15 हजार का सत्यापन पूरा होने के बाद जिला स्तरीय समिति ने 10 हजार लोगों का चयन किया है। शेष आवेदनों का सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है। संवाद
पात्र कारीगरों को एक सप्ताह का प्रशिक्षण देने, टूल किट खरीदने के लिए 15 हजार का ई-वाउचर दिया जाएगा। इसके साथ कारोबार को बढ़ाने के लिए पांच प्रतिशत ब्याज पर एक लाख रुपये तक ऋण भी दिलाया जाएगा। उधर इस योजना का लाभ लेने के लिए लोगों ने आवेदन में नियमों और शर्तों को दरकिनार कर दिया, जिससे उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए।