फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   862 personnel voted with training

862 कर्मियों ने प्रशिक्षण के साथ किया मतदान

Sat, 26 Feb 2022 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
862 personnel voted with training
अंबेडकरनगर। मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने में कोई कोर-कसर न रह जाए, इसके लिए शुक्रवार को भी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में मतदान कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 19 कक्षों में 1304 मतदान कर्मियों को ईवीएम व वीवीपैट के संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें मॉक पोल के बारे में भी जानकारी दी गई। इस बीच सीडीओ घनश्याम मीणा ने प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे मतदान कर्मियों को सकुशल मतदान निपटाने को लेकर निर्देश भी दिए। उधर, प्रशिक्षण के दौरान 862 मतदान कर्मियों ने मौके पर ही पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

एनआरएलएम प्रभारी आरबी यादव ने बताया कि शुक्रवार को 19 कक्षों में 1304 मतदान कर्मियों को मतदान को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें ईवीएम व वीवीपैट के बेहतर संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का जायजा लेने के लिए पहुंचे सीडीओ घनश्याम मीणा ने मतदान कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया प्रारंभ करने से पहले सभी प्रत्याशियों के एजेंट के सामने मॉक पोल कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान से एक दिन पहले संबंधित बूथ पर पहुंचकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं रात में ही पूर्ण कर लें। ईवीएम व वीवीपैट को ऐसे कक्ष में रखा जाए, जहां प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो। साथ ही इन्हें खिड़की से दूर रखना होगा। उधर, प्रशिक्षण के दौरान 862 मतदान कर्मियों ने पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed