{"_id":"6091886e8ebc3ecc315650b1","slug":"860-people-got-corona-vaccinated-ambedkar-nagar-news-lko576843380","type":"story","status":"publish","title_hn":"860 लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
860 लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना को रोकने के लिए जिले में टीकाकरण का कार्य मंगलवार को भी जारी रहा। 25 केंद्रों के 28 बूथों पर चले वैक्सीनेशन अभियान में कुल 2860 लोगों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 860 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगाया गया। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए टीका जरूर लगवाएं। जागरूकता के आधार पर ही कोरोना को फैलने से रोका जा सकता है।
कोरोना से जंग जीतने के लिए जिले में वैक्सीनेशन का कार्य तेज कर दिया गया है। अधिक से अधिक नागरिकों को टीका लग सके, इसके लिए जिले में न सिर्फ केंद्रों, बल्कि बूथों की संख्या को भी बढ़ा दिया गया है। मंगलवार को भी जिले के 25 केंद्रों के 28 बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्य चला। इस दौरान कुल 2860 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 860 नागरिकों को टीका लगाया गया।
नागरिकों को टीका लगने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया था। उधर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए बढ़-चढ़कर टीका लगवाएं। न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।