फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   80 thousand population will get rid of electricity crisis

80 हजार आबादी को मिलेगा बिजली संकट से छुटकारा

Mon, 09 May 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
80 thousand population will get rid of electricity crisis
अंबेडकरनगर। मालीपुर, धर्वुआ व टिकरी क्षेत्र से जुड़ी 80 हजार की आबादी को अब बिजली की आवाजाही से होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा। जाफरगंज उपकेंद्र पर ओवरलोड चल रहे टिकरी फीडर को अलग किए जाने के बाद तैयार हुए नये फीडर को सोमवार को क्रियाशील किया गया। बाबा झारखंड के नाम से संचालित इस नये फीडर से मंगलवार से क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को बिजली की सप्लाई शुरू कर दिए जाने की तैयारी है। अब तक टिकरी फीडर से लगभग पौने दो सौ गांव जुड़े थे। अब आधे आधे गांव दोनों फीडर से जोड़ दिए जाने का लाभ दोनों फीडर से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं को मिलने लगेगा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने सोमवार को जाफरगंज पहुंचकर अपनी मौजूदगी में नये फीडर को उर्जीकृत कराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नए फीडर के क्रियाशील हो जाने से अब दोनों फीडर के उपभोक्ताओं को इस भीषण गर्मी में सुचारु तौर पर बिजली आपूर्ति का फायदा मिल सकेगा। जिले के पूर्वी छोर पर स्थित विद्युत उपभोक्ताओं के लिए यह एक बड़ी राहत भरी बात होगी।
विज्ञापन

दरअसल मालीपुर, झारखंड, धवरुआ, रूढ़ा, डीघी आदि गांवों की बिजली आपूर्ति जाफरगंज विद्युत उपकेंद्र के टिकरी फीडर से होती रही है। गर्मी में आपूर्ति की मांग बढ़ते ही यह फीडर ओवरलोड होने के फूंकने लगता था। इस कारण इस फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली की आवाजाही की परेशानी झेलना पड़ रही थी। इससे नाराज उपभोक्ताओं द्वारा कई बार विरोध प्रदर्शन कर बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग लगातार की जा रही थी। लगातार बढ़ते दबाव के बाद बिजली विभाग ने नये फीडर की स्थापना का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अफसरों व कर्मचारियों की सुस्ती के चलते नयी सप्लाई लाइन तैयार करने का कार्य तय अवधि से काफी बाद में जैसे तैसे पूरा हो पाया। इसके बाद इस पूरे इलाके में बिजली सप्लाई के लिए बाबा झारखंड के नाम से नये फीडर की स्थापना भी का कार्य पूरा कराया गया। काम काज में शिथिलता के चलते फीडर बनने का जो कार्य गर्मी शुरू होने से पहले पूरा हो जाना था, वह अप्रैल के बाद पूरा हो पाया। बीते दिनों सप्लाई लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो जाने के बादअब नये फीडर को उर्जीकृत करने का कार्य किया गया। इससे क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं में खुशी व्याप्त है। नये फीडर को शुरू किए जाने से करीब 180 गांव की 80 हजार से अधिक की आबादी को अब बिजली की आवाजाही की परेशानी से काफी हद तक छुटकारा मिल सकेगा।
दूर होगी ट्रिपिंग व ट्रांसफार्मर फूंकने की परेशानी
ओवरलोड रहे टिकरी फीडर से जाफरगंज के बाद से लेकर मालीपुर व धवरुआ समेत आसपास क्षेत्र के उपभोक्ता जुड़े हुए थे। लगभग 180 गांव के उपभोक्ताओं को ऐसे में बिजली आपूर्ति में व्यवधान का सामना करना पड़ रहा था। बार बार की ट्रिपिंग भी उपभोक्ताओं को परेशान कर रही थी। अब करीब 85 गांव की सप्लाई नये फीडर से जोड़ दिए जाने से टिकरी फीडर के ओवरलोड होने की परेशानी पूरी तरह खत्म हो जाएगी। इससे इस फीडर से जुड़े उपभोक्ता भी बेहतर आपूर्ति का लाभ पा सकेंगे। नए बाबा झारखंड फीडर के उपभोक्ताओं को भी सप्लाई में अब नयी लाइन व नये फीडर होने का पूरा फायदा मिलेगा।

नये फीडर से शुरू हुई आपूर्ति
बाबा झारखंड के नाम से नये फीडर को क्रियाशील कर टेस्टिंग के लिए सप्लाई शुरू कर दी गई है। मंगलवार से इस फीडर से सुचारु तौर से आपूर्ति शुरू किए जाने का कार्य होगा। टिकरी फीडर की ओवरलोडिंग दूर करने के लिए नया फीडर बनाया गया था। दोनों फीडर से जुड़े 180 गांवों के उपभोक्ताओं को अब नियमित बिजली आपूर्ति का लाभ मिल सकेगा।
विनय पटेल, अधिशासी अभियंता बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed