फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   8 injured in accidents

दुर्घटनाओं में 8 घायल

Sun, 18 Oct 2015 11:15 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी राजू (28) पुत्र भरत रविवार को बाइक से अपने भांजे का इलाज कराने जलालपुर जा रहा था। बाइक पर उसकी बहन रिंका देवी व तीन वर्षीय भांजा मंजीत भी था। जलालपुर पहुंचने के पहले ही पीछे से आए एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन


राजू की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर पड़ा। इससे उसकी बहन व भांजे को जहां गंभीर चोटें आयी हैं, वहीं उसे भी घायल हो गया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर निवासी आशाराम (65) पुत्र वृतंती रविवार को अपनी पुत्री के घर से साइकिल से लौट रहे थे।
विज्ञापन


बसखारी रोड स्थित रुद्रपुर भगाही के निकट अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। एंबुलेंस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।अकबरपुर थाना क्षेत्र के भाउपुर निवासी रामसूरत (68) पुत्र महादेव रविवार को बाइक से जिला मुख्यालय आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी बाइक पर अदिति (8) पुत्री देवेन्द्र भी बैठी थी।  नगर के निकट एक बाइक से टक्कर दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामसूरत ने हेलमेट नहीं पहना था। इसी क्रम में सुल्तानपुर जिले के खालिसपुर निवासी ध्रुवदेव (25) पुत्र रामचन्द्र शनिवार शाम बाइक से अकबरपुर आया था।

पहितीपुर रोड पर वह अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ध्रुवदेव ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।


टांडा थाना क्षेत्र के सुलेमपुर परसावां निवासी वेदप्रकाश (32) पुत्र मुकुट बिहारी शनिवार सायं बाइक से कहीं जा रहा था। थिरुआ पुल के साथ सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। इससे उसे गंभीर चोटें आ गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे ट्रॉमा सेेंटर रेफर कर दिया गया। बाइक चलाते समय वह हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed